Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:30 PM
अपराध / Jan 19, 2023

एटीएम से फर्जी तरीके से रुपए निकालने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

अंशुल वर्मा


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


एटीएम कार्ड से पैसे निकालते समय निकास द्वार पर निकासी के दौरान अपना हाथ लगाकर पैसे को रोक कर पैसा निकाल लेते थे लेकिन एटीएम द्वारा एरर बता दिया जाता था एयर की रसीद बैंक में ले जाकर बैंक मैनेजर से पुनः पैसा वसूल किया करता था अब तक जनपद के 0 पॉइंट राजेंद्र नगर रुस्तमपुर सहित अन्य एसबीआई के एटीएम से जहां रुपया जमा व निकालने का ऑप्शन रहता है उस एटीएम से 599000 रूपये निकालने वाले विजय यादव पुत्र अमतलाल निवासी सड़सी देवसर थाना साड़ जनपद कानपुर फैज खान पुत्र अयुब खान निवासी जंक्शन इन्क्लेव कॉलोनी नियर गुलरिहा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की इनके पास से 71000 रुपए नगद धोखाधड़ी के 10 अदद एटीएम कार्ड दो मोबाइल एप्पल एक अदद चार पहिया वाहन ब्रेजा एक अदद दो पहिया वाहन बरामद किया। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यह आईटीआई छात्र शातिर किस्म के हैं जो एसबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचकर रुपए निकालने का कार्य करते थे रुपए निकलते समय अपना हाथ लगा देते थे जहां लिखकर आ जाता था एरर और रुपया एटीएम से निकाल लिया करते थे बैंकों पर पुनः जाकर बैंकों से पैसा वसूलने करते हुए बैंक को चुना लगाते थे जिन्हें राजघाट थाना अध्यक्ष उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह व उनकी टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सिंह उपनिरीक्षक गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपी नगर कां पवन यादव कां अशोक यादव कां दीपक कुशवाहा के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कीये जिनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्यवाही किया जायेगा गिरफ्तार करने वाली टीम को बैंक मैनेजर ने 10000 इनाम देने की घोषणा किया जो राजघाट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 9/ 2023 धारा 420, 379 भादस दर्ज है। पत्र कार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह भी रहे मौजूद।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap