Tranding
Tue, 02 Jun 2026 05:19 AM
व्यापार / Jan 18, 2023

21जनवरी को जिला निबंध एवन परामर्श केंद्र बेतिया में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद/


बेतिया(पश्चिमी चम्पारण)बिहार।


श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में दिनांक-21.01.2023 को स्थानीय जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि प्रभारी जिलाधिकारी,अनिल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है तथा ससमय सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि निजी नियोजक,पद,योग्यता,उम्र, मानदेय,रिक्ति कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके। उन्होंने बताया कि निती राज मोटर्स द्वारा बेतिया एवं बगहा में सेल्स एक्सक्यूटिव, सेल्स टीम लीडर,रेसेप्सनिस्ट पद के लिए 10 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। वहीं नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चम्पारण जिले में सेल्स रिप्रेंजेटेटिव के 40 अभ्यर्थियों को नौकरी दी जायेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap