Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:18 PM

माफिया द्वारा बुलडोजर से दलितों का घर गिराने की घटना से क्षेत्र में सनसनी मची।

हफ़ीज अहमद खान 

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर में भूमाफिया की गुंडई का मामला सामने आया है, जहां दो दलितो के मकान दिनदहाड़े बुलडोजर से गिरा दिया गया. इस घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शिकायत मिलने के बाद सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले की जांच एसीपी पनकी कर कार्रवाई के आदेश दिए है।बुलडोजर से दलितो का घर गिराने का आरोप
दरअसल ये पूरा मामला कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र के बहेणा गांव का है. जहाँ के रहने वाले फूलचंद्र ने सँयुक्त पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव की रहने वाले दबंग और भूमाफिया संतोष राजपूत और उंसके गुर्गों ने उंसके मकान को दिनदहाड़े बुलडोजर से गिरवा दिया है. इस शिकायत के बाद सँयुक्त पुलिस आयुक्त ने तत्काल एसीपी पनकी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. वही माफिया द्वारा बुलडोजर से दलितों का घर गिराने की घटना से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
170

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap