Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:02 PM

कार्यभार संभालते ही एसएसपी ने फैलाया कानून का जाल।

फंसा 37 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय बालू माफिया

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के नए एसएसपी आशीष भारती ने चार्ज संभालते ही 37 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय अपराधी की पहचान बालू माफिया उमा सिंह को धर दबोचा है। उसके बारे में बताया गया कि उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। गया पुलिस के उमा सिंह की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।उमा सिंह उर्फ उमाशंकर सिंह के बारे में जानकारी देते हुए गए एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि वह बेलागंज थाना के रौना टोला के महादेव बिगहा का रहनेवाला है। उसकी गिरफ्तारी जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना के चमनडीह स्थित उसके साढ़ू के घर से की गई है। एसएसपी ने बताया कि उमा सिंह पिछले साढ़े तीन दशक से भी ज्यादा समय से जिले में अपराध की दुनिया में सक्रिय था। जिसमें उसके खिलाफ 1985 से अब तक कई मामले दर्ज है। जिनमें अब तक 15 केस की जानकारी मिली है, इनमें हत्या, लूट जैसी अपराधिक मामले शामिल हैं।
गया एसएसपी ने बताया कि उमा सिंह पिछले कुछ समय से बालू के अवैध खनन और भंडारण में सक्रिय थे। उसके खिलाफ अवैध बालू खनन के मामले में केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसकी तलाश चल रही थी। उन्होंने बताया कि उमा सिंह के खिलाफ पूर्व में सीसीए भी लगाया गया है। फिलहाल, उमा सिंह के खिलाफ दर्ज सारे मामले की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap