Tranding
Sat, 16 May 2026 03:28 AM
अपराध / May 15, 2026

प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने स्थापित किये नए कीर्तिमान।

अखिलेश्वर धर द्विवेदी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

..प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल, संतकबीरनगर का सीबीएसई कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा...विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में नए आयाम स्थापित किये हैं। जिससे विद्यार्थियों एवं उनके अभिवावकों में हर्षोउल्लास का माहौल है ... . *,विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र आमिर हमजा 94 प्रतिशत, अमन चौरसिया 92 प्रतिशत,राजनंदिनी 90.6 प्रतिशत,आस्था तिवारी 90 प्रतिशत,अक्षरा पाण्डेय 88.4 प्रतिशत,सुप्रिया सिंह 88 प्रतिशत, अंकिता सहानी 88 प्रतिशत,रोशनी 87.4 प्रतिशत, अंशिका मिश्रा 86.8 प्रतिशत,तन्मय पाण्डेय 86 प्रतिशत, शाहिद खान 85 प्रतिशत,शनि अग्रहरि 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, माता पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया...* *प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का बारहवीं का घोषित परीक्षा परिणाम शानदार रहा ।* इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका श्रीमती अंजना पाण्डेय ,प्रधानाचार्य श्री ओम धर दुबे तथा शिक्षकों ने बच्चों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम की बधाई दी तथा विद्यालय के प्रबंधक और प्रबंध निदेशिका मैडम ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दिया साथ ही माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। शिक्षकों ने कहा कि छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

*प्रबंध निदेशिका श्रीमती अंजना पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा....।*

साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा के साथ अनवरत प्रयास करते रहेंगे....।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap