Tranding
Thu, 14 May 2026 01:53 PM
अपराध / May 13, 2026

घर का ताला काटकर 40 लाख का जेवर उड़ाए।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है, नित्यदिन घर,दुकान,फैक्ट्री में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, मगर पुलिस प्रशासन है कि मुकदर्शक बना रहता है,चोरी की घटना हो जाने के बाद ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बसवरीय मधुकुंज निवासी,त्रिभुवन नाथ तिवारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 40 लाख का जेवर, ₹3 लाख नगद चुरा कर चंपत हो गए हैं।घर के लोग घर के बाहर ताला बंद करके जनेऊ कार्यक्रम में जगदीशपुर पकड़िया गए हुए थे,इसी बीच चोरों ने घर में सन्नाटा देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरी की घटना के सूचना मकान मालिक को पड़ोसियों ने दिया,तब जाकर वह घर लौट कर आए, तो देख के घर के सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है,अलमारी में रखे 40 लाख का जेवर ₹3 लाख नगद गायब हो गया है।

इस घटना से पुलिस को अवगत कराया गया तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉड को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एफएसएल की टीम घटना की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।पीड़ित ने नगर थाने में चोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस नेआश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाददाता को पता चला है कि मकान मालिक नेपाल में किसी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap