Tranding
Wed, 29 Apr 2026 05:21 PM

मध्य विद्यालय बहेराडीह में किया गया मीना मंच का गठन

प्रभारी शिक्षिका गुड्डी बनी मंच की सुगमकर्ता

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

गया जिले के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह में बालिकाओं को सशक्तिकरण के उद्देश्य से मीना मंच का गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी को मंच की सुगमकर्ता के रूप में चयनित किया गया ।इस अवसर पर चयनित सुगमकर्ता व प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि काल्पनिक पात्र मीणा और राजू मिट्ठू के माध्यम से बालिकाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता में विकास व उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता किया जा रहा है तथा बाल विवाह, को दहेज प्रथा व लैंगिक भेदभाव को रोकना और शिक्षा के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य रहा है। इस मंच में कुल 20 सदस्य होते हैं, इनमें कक्षा 6 से 8 तक की छात्राएं शामिल होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मंच से जुड़े सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। गौरतलब है कि मीना मंच का गठन 14 सितंबर 1990 को यूनिसेफ के द्वारा शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों में विधि कुमारी, रगेबुल हसनैन, नीरज धीरू कुमार आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap