Tranding
Thu, 11 Jun 2026 07:55 AM

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, रजनीश पाण्डेय बने सर्वश्रेष्ठ

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में रविवार को रिक्रूट पुरुष आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 396 रिक्रूट आरक्षियों ने शपथ लेकर प्रशिक्षण पूर्ण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा रहे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और रिक्रूट्स के अनुशासन, टर्न-आउट एवं कदमताल की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स

दीक्षांत परेड के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया।

अन्तः विषय में प्रथम स्थान: रजनीश पाण्डेय

वाह्य विषय में प्रथम स्थान: विपिन पाण्डेय

सर्वांग सर्वोत्तम: रजनीश पाण्डेय (1247/1500 अंक)

परेड कमांडर

प्रथम: विशाल सिंह

द्वितीय: विपिन पाण्डेय

तृतीय: संदेश प्रकाश

अधिकारियों का संबोधन

पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल, अनुशासन और विधिक ज्ञान को व्यवहार में लागू करना आवश्यक है। उन्होंने रिक्रूट्स को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग अपनाने की भी सलाह दी।

आधुनिक प्रशिक्षण पर जोर

रिक्रूट्स को साइबर अपराध, डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे बदलती चुनौतियों का सामना कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
37

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap