सरकारी योजना के निर्माण में बड़े पैमाने पर लूटखसोट उजागर।
41हजार का सामग्री ढोने में 3 लाख का खर्च।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सरकारी योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी होने के मामले में,मुखिया,पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक के साथ-साथ बगहा 1 प्रखंड विकास प्पदाधिकारी के सम्मिलित होने का मामला सामनेआया है।इसमें इन लोगों पर गाज गिरना तय माना गया है।मामला बगहा एक प्रखंड के बांसगांव मझरिया पंचायत का बताया गया है,जहां 41हजार का सामग्री ढोने का खर्च 2 लाख 92 हजार दिखाया गया है।
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने संवाददाता को बताया कि बांसगांव मझरिया पंचायत के खुजरी निवासी,नागमणि पासवान ने एक मामला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां दर्ज कराई है।इस मामले में उन्होंने
पंचायत के वर्तमान मुखिया, प्रखंड कार्यालय के कर्मी की मिली भगत से योजना संख्या159800 उदय साहनी के घर से लेकर सुरेंद्र सहनी के घर तक पीसीसी निर्माण, योजना संख्या159864
मुख्य सड़क से लेकर इंद्रजीत पटेल के घर तक पीसीसी निर्माण,योजना संख्या
161690 में सिंगाहासन यादव के घर से लेकर सुभाष सहनी के घर तक पीसीसी निर्माण कार्य में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत की गई है।इस कार्य में लोकल बालू,घटिया सीमेंट,औरअन्य घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है,जिससे सड़क में दरार आ गया है,फट गया,इसे मजबूती में कमीआ गई है। परिवादी द्वारा इस सड़क निर्माण में उपयोग किए गए घटिया सामग्री की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इस मामले में बगहा एक के प्रखंड विकास पदाधिकारी की संलिप्तता भी उजागर हुई है।प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दिया गया प्रतिवेदन में,मुखिया बृजेश राम के द्वारा निर्गत,कार्यआदेश मेंआम सभा से पारित होने का कोई विवरण नहीं है। साथ ही मजदूर की 9 दिन की मजदूरी में 63 हजार 995
दिखाया गया है,इसी तरह सामग्री की खरीदारी,इसके ढुलाई में भी हद से ज्यादा अनियमित बरती गई है,जो जांच का विषय है। जांच के क्रम में,अनियमितता पाए जाने पर,मुखिया,पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक से राशि की वसूली,संवेदक को ब्लैक लिस्टस्टेड करने,प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्य से मुक्त करने कीआदेश निर्गत किया गया है।