Tranding
Thu, 02 Apr 2026 03:58 PM

बेतिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 शौचालय विहीन, यात्रियों के परेशानी बढ़ी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया।

बेतिया रेलवे स्टेशन इन दिनों समस्याओं से घिरा हुआ है, यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय,मूत्रालय,स्नान घर,भीषण गर्मी में पानी की अव्यवस्था,नल से जल की कमी,पानी के लिए कुलर की व्यवस्था नहीं,यात्रियों की जानकारी के लिए कोच निर्धारण बॉक्स नहीं इत्यादि अनेक सुविधाओं की कमी नजर आ रही है,इसी क्रम में, संवाददाता ने बेतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो,और तीन का निरीक्षण किया,यहां पाया कि इस प्लेटफार्म पर शौचालय, मूत्रालय,स्नान घर,पीने के पानी की व्यवस्था इत्यादि की 

भारी कमी है,इसके अलावा ट्रेन आने के पहले तक कोच इंडिकेटर काम नहीं कर रहा है,जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रेल प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है,

इस दिशा में कोई अग्रसर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

यात्रा करने वाले यात्री जिसमें शुगर पेशेंट,बीपी पेशेंट, सीनियर सिटीजन,विकलांग महिला,पुरुष हजारों हजार की संख्या में यात्रा करते हैं, इनकी कोई सुविधा नहीं है।

ऐसे रोगियों के लिए एक नंबर प्लेटफार्म पर जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करना पड़ता है,जिससे ट्रेन छूटने की संभावना बनी रहती है। यात्रियों ने संवाददाता के माध्यम से यह मांग की है कि प्लेटफार्म संख्या दो और प्लेटफार्म संख्या तीन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सारी सुविधा बहाल की जाए। 

इस संबंध में संवाददाता को स्टेशनअधीक्षक, विजय कुमारश्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इन दोनों प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों के लिए सारी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। रेल विभाग के डीआरएम,समस्तीपुर ने अपने निरीक्षण के क्रम में, निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap