04 बोरी यूरिया खाद व 01 अदद साईकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में उ0नि0 अरूण कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र यादव व का0 अशोक यादव द्वारा बहद ग्राम सेवतरी से 04 बोरी भारतीय यूरिया खाद व 01 अदद साईकिल के साथ 01 अभियुक्त नाम दुर्गेश पुत्र जंगली प्रसाद ग्राम सेवतरी थाना परसामलिक जनपद महराजगंज अन्तर्गत धारा 113 कस्टम अधिनियम में दाखिल किया गया। जिसे अग्रीम कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा रवाना किया गया।