Tranding
Thu, 18 Jun 2026 12:06 AM
अपराध / Jan 11, 2026

जिला की एक महिला की मोतिहारी में हुई हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शिकारपुरा थाने के गोखुला गांव में एक विवाहिता,राबड़ी खातून की पूर्वी चंपारण के भेलाई थाने के पिपरिया गांव में राबड़ी खातून की हत्या कर दी गई।मामले में मृतिका के पिता,इस्लाम दीवान ने पूर्वी चंपारण के भेलाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसपर कार्रवाई नहीं होने पर उसने एस पी, डीआईजी समेत अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में उसने बताया है कि मेरी पुत्री की शादी 6 साल पूर्व भिलाई थाने क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी,तबरेज दीवान से हुई थी।दोनों के दांपत्य जीवन से दो बच्चे हैं, शादी के बाद से ही उसके पति,ससुराल वाले दहेज में ₹3 लाख एवंअन्य सामान को लेकर प्रताड़ित करने लगे, कमरे में कई दिनों तक बंद कर उसका खाना पीना तक बंद कर देते थे, इसको लेकर पंचायती भी हुई थी, इधर 31 दिसंबर को रात को पुत्री,राबड़ी को पति समेत ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी, एक जनवरी को मुझे जानकारी मिली।

Karunakar Ram Tripathi
50

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap