थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने चोरी के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त क्रम में चौकी प्रभारी परतावल उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह मु0अ0सं0 361/2024 धारा 331(2), 303(2), 317(2), 317(4) बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्त सुरज सिंह पुत्र कुवर सिंह निवासी ईशापुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार दिनांक 04.12.2024 को वादी हाजी मुर्तुजा हुसैन पुत्र गुलाम रसूल, निवासी नगर पंचायत परतावल, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज की हाजी ज्वैलर्स दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 361/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरज सिंह का नाम प्रकाश में आया, जो गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी परतावल, थाना श्यामदेउरवां, का0 प्रमोद यादव, का0 राजू कुमार यादव, का0 मनीष सिंह, थाना श्यामदेउरवां मौजूद रहें।