Tranding
Sat, 07 Nov 2026 09:26 PM

पीड़ित सिपाही पंकज कुमार को न्याय मिलने तक जंग रहेगी जारी - रूपेश श्रीवास्तव

*अपर पुलिस महानिदेशक से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित सिपाही को न्याय की किया मांग।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल की अगुआई में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज अपर पुलिस महानिदेशक डॉ के० एस० प्रताप कुमार से मुलाकात कर पीड़ित सिपाही को न्याय दिलाने की गुहार किया जिसपर एडीजी ने एसएसपी से वार्ता कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि दिनांक 03 अक्टूबर संतकबीर नगर जनपद निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पंकज कुमार अपनी पत्नी अदिति का इलाज कराने गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल (निकट छात्र संघ चौराहा) गोरखपुर में आए थे, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की 1100 रुपए फीस को लेकर वह डॉक्टर अनुज सरकारी से बात करने लगे यह बात डॉक्टर को इतनी नागवार लगी जिसपर डॉक्टर स्वय और अपने बाउंसर को बुलाकर सिपाही को बहुत बुरी तरह मारने लगे इस दौरान सिपाही की पत्नी अदिति डॉक्टर का पैर पड़कर अपने पति को छोड़ने की मिन्नत करने लगी जिसपर डॉक्टर और उनके बाउंसर सिपाही के साथ उसकी पत्नी को भी मारे। मेडिकल रिपोर्ट में सिपाही के शरीर पर डेढ़ दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले है, लेकिन अभी तक सिपाही पंकज कुमार का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ इसी बात को लेकर आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने एडीजी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह श्याम नारायण शुक्ल पंडित विजय नारायण मिश्र राजमंगल राय राजेश मिश्रा फूल बदन दूबे वरूण वर्मा बैरागी अनूप कुमार डॉ एस के विश्वकर्मा आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap