Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:13 PM

बेतिया में बिहार का सबसे बड़ा पुल बनने की हुई घोषणा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया शहर में गंडक नदी पर बिहार का सबसे लंबा पुल बनने जा रहा है,इस पुल की लंबाई 12 किलोमीटर होगी, सड़क सहित इसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर होगी। इसकी लागत 1976.77 करोड़ आएगी। यह पुल मनवापुल को कुशीनगर से जुड़ेगी।इससे बिहार और यूपी की दूरी 35 किलोमीटर घट जाएगी।यह पुल हैम मॉडल से बनाया जाएगा।पुल बनने की घोषणा तो हो चुकी है, संवाददाता को विश्ववसानिये सूत्रों से से पता चला है कि इस संबंध में सारे कार्यआदेश निर्गत किये जा चुके हैं, कार्यादेश निर्गत होने के बाद बनना शुरू हो जाएगा।इस पुल के बन जाने से पूरे जिलेवासियों को काफी राहत मिलेगी,साथ ही दूरी भी कम हो जाएगी,इसके साथ ही यात्रा करने मेंआर्थिक लाभ भी मिलेगी।प्रस्तावित पुल के बन जाने सेआवागमन में भी सुविधा हो जाएगी,साथ ही समय पूर्व गंतव्य स्थान तक लोग पहुंच जाएंगे।इससे सबसेअधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा,क्योंकि इनको व्यापार करने में समय कम लगेगा,अपनी इच्छा के अनुसार समय-समय पर आवागमन कर सकेंगे, व्यापारियों के लिए इस पुल के निर्माण कार्य पूरा हो जाने से 

उनकेआर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाएगी,साथ हीआधुनिक डिजाइन के समान बहुत कम समय मेंअपने क्षेत्र में पहुंचा देंगे,जिससेआम जनता को काफी राहत मिलेगी।इतना ही नहीं,इसके अलावा इस क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा कराने के लिए जाने में समय,पैसा, समय कम लगेगा,साथ ही अधिक से अधिक समय चिकित्सक से संपर्क कर रोगियों का इलाज करा सकते हैं।इसके अलावा शादी विवाह करने,संबंध लगाने में भी आसानी होगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
33

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap