Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:50 PM
अपराध / Dec 19, 2025

एक किशोरी से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के एक मोहल्ले में रहकर पढ़ाई कर रही एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर मंदिर में लेजाकर मांग में सिंदूर भरकर यौनशोषण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है महिला थानाअध्यक्ष,श्यामली कमल ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता के शिकायत पर नवलपुर थाना के रमना निवासी,गुड्डू कुमार यादव तथा उसके माता-पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है,उसका मेडिकल टेस्ट भी जीएमसीएएच में कराया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में लड़की ने बताया है कि वर्ष 2023 में वह परीक्षा देने बेतियाआई थी, इस दौरान गुड्डू कुमार यादव से उसकी मुलाकात हुई थी, गुड्डू झूठा प्रेम करने का नाटक करने लगा,लड़की 2025 में पढ़ाई करने के लिए बेतिया आकर रहने लगी,जब लड़की 18 साल की हो गई, शादी करने के लिए गुड्डू को बोलने लगी तो उसने 17 अगस्त 2025 को दुर्गाबाग मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर डालकर शादी कर ली, उसने लड़की से कहा कि घर में माहौल बनाकर हम तुमको ले चलूंगा,इसके बाद वह लड़की से शारीरिक संबंध बनाने लगा,इसके लिए पथरीघाट स्थितअपने डेरा में रखकर साथ में रहने लगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap