दहेज दानवों ने बाइक व सोने की चेन नहीं मिलने पर विवाहिता की कर दी हत्या, प्राथमिकी हुई दर्ज।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
उपस्थित थाना क्षेत्र के लाल नगर बेलदारी में नौ विवाहिता की हत्या देश के लिए कर दी गई है।मृतक जहांआरा खातून उम्र 23 वर्ष को उसके ससुराल वालों ने दहेज में भाई को सोने की चेन की मांग कर रहे थे लड़की पक्ष के परिजन देने में असमर्थता जाता रहे थे,
मगर ससुराल पक्षवालों ने दहेज की खातिर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया।
हत्या के आरोप लगाते हुए मृतिका के पिता,अब्दुल करीम उर्फ करीम जो बैरिया थाना क्षेत्र बैरिया शेखटोली निवासी बताए गए हैं,उन्होंने नगर थाना में हत्या से संबंधित प्रार्थमिकी दर्ज कराई है। इन्होंने अपनी बेटी के पति, अशरफ के साथ 7 लोगों को नामजदअभियुक्त बनाया है।
मृतिका के पिता ने संवाददाता को बताया कि शादी मेंअपनी शक्ति से ज्यादा नगद,जेवर, आवश्यक घरेलू सामान दिया गया था,मगर शादी के बाद ससुराल पक्ष वाले बाइक सोने की चेन की मांग कर रहे थे, मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष वाले उससे मारपीट,गाली गलौज,प्रताड़ित करते थे। अचानक सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि ससुराल पक्ष वाले फरार हो गए हैं।