Tranding
Sat, 30 May 2026 04:59 PM
अपराध / Dec 02, 2025

अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कारवाई: जिले के हरनाही एवं पिपराही गांव में अफीम की लगी फसल को प्रशासन ने किया नष्ट।

प्रशासन की लगातार कारवाई से माफियाओं का टूटेगी मनोबल।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी     

गया, बिहार।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी के नेतृत्व में एसएसबी, एसटीएफ एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही व हरनाही मे गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से की जा रही गांजा व अफीम की खेती व तस्करी को लक्षित करते हुए उन्हें जेसीबी और ट्रैक्टर से नष्ट किया गया।इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे।इस तरह की लगातार व संयुक्त कार्रवाई से माफिया-तस्करों का मनोबल टूटने की उम्मीद जताई जा रही है तथा क्षेत्र में अफीम-गांजा की खेती व बिक्री में कमी आने की दिशा में प्रशासन ने इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि नवंबर- दिसंबर के महीने से ही अवैध पदार्थ अफीम की खेती की शुरुआत की जाती रही है अगर प्रशासन लगातार कारवाई करेगी तो इस अवैध खेती में कमी आ सकती है ।इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि मादक पदार्थों के अवैध प्रवाह पर लगाम लग सके और आम-जन-समुदाय को इससे होने वाले सामाजिक व आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
53

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap