Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:52 PM

सेना के रिटायर्ड जवान का ट्रैक्टर से ठोकर लगने पर मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया मोतिहारी NH 727 पर सेँवरिया मोड़ से सुगौली जाने वाली सड़क पर हुए सड़क हादसे में सुगौली चीनी मिल के गार्ड,भूतपूर्व सैनिक 45 वर्षीय रविकांत तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की मौत जीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि रविकांत तिवारी सुबह अपनी साइकिल से गार्ड की ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में उन्हें एक तेज रफ्तार सेआ रही ट्रैक्टर ने जबरदस्त ठोकर मार दी,घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना के सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस की डायल 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची,बुरी तरह से घायल हुए युवक को जीएमसीएच पहुंचाया।इलाज के दौरान मृत्यु होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

अर्जुन ने घर लाकर मित्र का अंतिम संस्कार कर दिया मृतक के पत्नी,बबीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,साथ ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक को तीन बच्चों के पिता थे।

संवाददाता को ग्राम वासियों ने बताया कि मृतक 2 साल से सुगौली चीनी मिल में गार्ड के रूप में काम कर रहे थे, प्रतिदिन समय पर ड्यूटी पर जाति और आते थे। थाना अध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटना की पुष्टि करते हुए कहा के कानूनी कार्रवाई की जा रही है, फरार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
39

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap