Tranding
Sat, 30 May 2026 01:38 PM

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज पर आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गयी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे जिस वजह से सभी बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे और उनके जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने नन्हे मुन्ने बच्चों के ऊपर पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत किया और बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताया और सभी को उनके उज्जवल भविष्य की ढ़ेर सारी शुभकामनायें दिया।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल, सुप्रिया सिंह, राहुल सिंह सहित समस्त अध्यापकों ने उपस्थित सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अंत में सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य की तरफ से चॉकलेट एवं लेखनी कलम गिफ्ट के रूप में सभी बच्चों को दी गई।

कार्यक्रम के दौरान समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap