Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:20 PM

साइबर फ्रॉड के 21 करोड़ 55 लाख रूपया खाता में आने से खाता हुआ होल्ड, क्षेत्र में फैली सनसनी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक खातेदारी के खाते में 21 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपया केआने से उसका खाता को होल्ड कर दिया गया है।संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि लोरिया के साठी पंचायत के रायबरवा गांव निवासी, कन्हैया साह के पुत्र,सुनील शाह के खाता में 21करोड़ 55 लाख ₹50हजारआने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। खाताधारी सुनील साह के पिता कन्हैया साह ने संवाददाता को बताया कि उनके पुत्र सुनील शाह का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है,खाता से पे फोन का संचालन भी होता है।एक सप्ताह से खाता से लेनदेन बंद हो गया है तो बेतिया प्रधान डाकघर में जाकर पता किया गया तो प्रधान डाकघर द्वारा एक कागज देते हुए बताया गया किआपका खाता में साइबर फ्रॉड का पैसा 21 करोड़ 55 लाख ₹50 हजार आ गया है,जिसके चलते आपका खाता को होल्ड कर दिया गया है। डाकघर द्वारा दिए गए कागजात में पश्चिम बंगाल विधान नगर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।खातेदार के खाता का पूरा मामला के समाधान होने तक खाता होल्ड रहेगा। खाता होल्ड रहने के कारण खतादार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनका लेनदेन भी बंद है,इस तरह के साइबर फ्रॉड के मामले में साइबर थाना के द्वारा कार्रवाई की जाती है।

साइबर फ्रॉड के द्वारा किसी के खाते में इतनीअधिक राशि का आना चर्चा का विषय बनना आवश्यक है।

India khabar
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap