मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल,एक की हालत गंभीर
चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश
चौक से निचलौल मार्ग पर शुक्रवार को शाम छह बजे हुए मार्ग दुर्घटना में एक साइकिल सवार व एक मोटरसाइकिल सवार युवक आपस में टकरा गए जिससे दोनों घायल होकर सड़क के किनारे छटपटाने लगे जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है ।
थानाक्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी निवासी आकाश वर्मा चौक बाजार से शुक्रवार को शाम छह बजे के करीब घर जा रहा था ।तभी रास्ते में निचलौल के तरफ से आ रहे एक साइकिल सवार सरफराज जो खजुरिया गांव का निवासी है चौक की तरफ जा रहा था अभी एचपी पेट्रोलपंप के पास दोनों पहुंचे ही थे कि आपस में टकरा गए और घायल होकर सड़क के किनारे घायल होकर गिर पड़े ।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चौक पुलिस को दिया ।मौके पर पहुंचे कांस्टेबल बृजेश यादव एवं अभय कुमार सिंह ने तत्काल दोनों घायलों को चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाते हुए घटना की जानकारी घायलों के स्वजनों को दिया ।इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राम स्वरूप ने बताया कि सरफराज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जबकि मोटरसाइकिल सवार को मामूली चोट होने के कारण उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया ।थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि मोटरसाइकिल को थाने लाया गया है, घटना की जानकारी है यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।