Tranding
Fri, 29 May 2026 04:35 AM
अपराध / Oct 30, 2025

वाहन जांच के क्रम में एक युवक को देसी पिस्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस छापेमारी अभियान तेज कर दी गई है। 

इसी क्रम में,बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित,श्रीपुर चौक के पास एक वाहन जांच के क्रम में एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया,हालांकि उसके दो साथीअंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस के नेतृत्व से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई है।थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम NH727 पर नियमित वाहन जांच चला रही थी,इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा किया,पुलिस के जांच में डिक्की से एक पिस्तौल बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक,शाहनवाज हुसैन उर्फ फरमान को गिरफ्तार कर लिया।शाहनवाज सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर का निवासी बताया गया है।

गिरफ्तार शाहनवाज हुसैन को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया,उससे पूछताछ के क्रम में कई अहम सुराग मिलने की संभावना बन रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap