जिला के दो युवकों की मौत रेलवे ट्रैक पार करते समय मचा कोहराम
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खैराटोला के दो युवकों की मौत रेलवे ट्रैक पार करते समय सिवान के नोकाटोला मैरवा ढाला के पास हिमाचल एक्सप्रेस से कट कर हो गई।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि दोनों युवक शौच करने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभीअचानक तेज रफ्तार से आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन से कट गए। सिवान पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया।दोनों युवकों का शव खैराटोला पहुंचते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमि सन्नाटा छा गया,और लोग शव को देखने के लिए अपार भीड़ लगा दिए,गांव के महिलाओं में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,गांव के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। दोनों युवक मैरवा में मजदूरी का काम करते थे,और दोनों साथ रहते थे। दोनों युवक की पहचान, नौतन थाना क्षेत्र के खेरवा टोला निवासी 21वर्षीय नीरज चौधरी और 23 वर्षीय साहिल चौधरी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है।