Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:23 AM

वियतनामी बौद्ध द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया राशन व अन्य सामग्री का वितरण

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया।जिले के बाराचट्टी प्रखंड के जयगीर पंचायत अंतर्गत बरंडी गांव में वियतनामी बौद्ध यूट्यूबर ट्रांग जिया तथा ताइ निन्ह के एक काओ दाई के अनुयायी के द्वारा समाज के वंचित वर्गों के बीच राशन,खाने का तेल,नमक ,मिठाई समेत अन्य जरूरत के सामानों का वितरण किया गया। स्थानीय समाजसेवी सुबोध कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वियतनामी बौद्ध ने कहा कि हम महामना बुद्ध के द्वारा दिए गए असीम करुणा और ज्ञान के मार्ग पर चलकर भावी बुद्धों के बीच इस तरह के छोटे लेकिन प्रेमपूर्ण उपहार अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पवित्र बोधगया की ज्ञान भूमि पर उनके पवित्र अवशेषों को श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इस मौके पर गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।जिन्होंने आगत अतिथियों को फूल माला पहनकर स्वागत किया तथा उनके इस तरह के कार्यों को भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap