Tranding
Sat, 30 May 2026 08:39 AM

वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव गांव स्थित पेट्रोल पंप के पासअज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 8 निवासी, रामबालक दास के पुत्र,राजन कुमार दास,उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने दुर्घटना बाइक को थाने में लिया कर रखी है संवाददाता को पता चला है कि राजन कुमार अपने गांव से जा रहा था,तभी अचानक एक आनियंत्रित वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी,जिसे वह गिर पड़ा,डायल112 की टीम उसे चनपटिया सीएचसी में भर्ती कराया,उसका खराब स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया,मगरअस्पताल जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलती ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे अस्पताल में उसकी पत्नी और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, ग्रामीणों में मात्मि सन्नाटा छा गया है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतक की शादी में 2025 में हुई हुई थी, मृतिका की शादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ,नागेंद्र दास की पुत्री, रूबी कुमारी से हुई थी,वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap