पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान 82आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र से 82 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया,इनमें न्यायालय के वारंट पर 36,अजमानतीय वारंट पर 37 लोगों को पकड़ा गया है। वही शराब के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत की कार्रवाई की 17 लोगों को गिरफ्तार किया कर उनके पास से 299 लीटर अवैध देशीऔर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका पर एक नाव और दो बाईक को भी जप्त किया गया। पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माने के रूप में एक लाख 12 हजार रुपए वसूल किया गया।गिरफ्तार किए गए 82 में से 75 आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायकी हिरासत में जेल भेज दिया गया,बाकी मामलों मेंआगे की जांच की जा रही है। एस पी डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि ऐसेअभियान लगातार चलाए जाएंगे,इस कार्यवाही सेअपराधियों में खौफ पैदा होगा, साथ हीआम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा,उन्होंने आगे बताया कि पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।