Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:28 AM

न्यायालय ने तीन थानों के अनुसंधानकर्ता दारोगा पर वारंट किया जारी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिलाअपर सत्र न्यायाधीश, विकास सिंह के न्यायालय में विचाराधिन जघन्य मामले में पुलिस गवाहों की सुस्ती से मुकदमों को निपटने में अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ा है।न्यायाधीश,विकास सिंह ने हत्या के मामले को ले दर्ज मझौलिया थाना कांड में अनुसंधानकर्ता,दरोगा,मुकेश कुमार की उपस्थितिथी गवाही सुनिश्चित करने के लिए मझौलिया थानाअध्यक्ष को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा है। वही साठी थाने में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता,दरोगा सिद्धेश्वर पासवान की उपस्थिति गवाही सुनिश्चित करने को लेकर उनके विरुद्ध नंनवेलेबल गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इसके साथ ही नौतन थाने में वर्ष 2015 में हत्या को लेकर दर्ज थाना कांड संख्या के अनुसंधानकर्ता,दरोगा महेंद्र प्रसाद तथा मणिभूषण सिंह की उपस्थिति गवाही सुनिश्चित करने के लिए उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इन लोगों के द्वारा गवाहों की अनुपस्थिति पर न्यायालय ने सख्त कदम उठाते हुए तीनों थाना केअनुसंधानकर्ता, दरोगा पर वारंट निर्गत किया है।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap