Tranding
Fri, 29 May 2026 04:59 AM

माध्यमिक शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियों से जुड़ी ज्वलन्त समस्याओं के अविलम्ब समाधान हेतु धरना एवं ज्ञापन।

हफीज अहमद खान

 कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

माध्यमिक शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियों से जुड़ी ज्वलन्त समस्याओं के अविलम्ब समाधान हेतु धरना एवं ज्ञापन डीआईओएस के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षा मंत्री स्वतंत्र विभाग गुलाबी देवी को प्रेषित किया गया! धरने के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रान्तीय अध्यक्ष हरिचंद दीक्षित ने कहा कि प्रान्तीय सत्ता की बागडोर संभालते हुये दूसरा कार्यकाल प्रारम्भ हो चुका है। आपको मुख्यमंत्री के रूप में पाकर प्रदेश भर के माध्यमिक शिक्षकों में भारी उत्साह का सृजन हुआ और आशा हैं कि आपकी सरकार शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी। परन्तु यथार्थ की धरती पर हम यह कहने के लिये विवश हो गये हैं कि अभी तक सकारात्मक परिणाम से हम वंचित रहे। शिक्षा की दशा और दिशा निरन्तर गिरावट की ओर अग्रसर होती जा रही है। उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार 30 जून 2008 से 30 जून 2015 तक सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों को एक वेतनवृद्धि देकर पेंशन संशोधित की जाये।

स्नातक वेतनक्रम में शिक्षक / शिक्षिकाओं को प्रोन्नत वेतनमान के लिये परास्नातक की उपाधि की बाध्यता को समाप्त कर प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया जाय।कोरोना काल में स्थगित महंगाई भत्ता का भुगतान एवं नगर प्रतिकर भत्ता,परिवार कल्याण प्रोत्साहन भत्ता जारी रखने का शासनादेश निर्गत कियासेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।शैक्षिक सत्र 01 जुलाई से करने का निर्णय लिया जाय।व्यवसायिक शिक्षकों, कम्प्यूटर शिक्षकों को विनियमित किया जाय।तदर्थ प्रधानाचार्यों शिक्षकों को अद्यतन विनियमित किया जाय आदि।

शिवाकान्त ओझा,शैलेन्द्र दत्त शुक्ल,प्रान्तीय महामंत्री,कामेश्वर पाण्डेय) प्रान्तीय उपाध्यक्ष

(हरिश्चन्द्र दीक्षित) प्रान्तीय संरक्षक,प्रान्तीय अध्यक्ष मोहम्मद अफजल,अनिल मिश्रा (जिला अध्यक्ष) शिव बहादुर यादव,राम भवन गौतम,पंकज कुमार वर्मा,सुबोध कटिहार,बीके मिश्रा,बीके यादव, प्रमोद कुमार, रामदेव शुक्ल इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap