Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:57 PM

थाना बांसडीह पुलिस ने मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट से सम्बन्धित एक वारंटी को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह संजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.08.2025 को उ0नि0 सूरज पटेल मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलिया द्वारा निर्गत गिरफ्तारी का अधिपत्र इजराज न0 1067/23 धारा 125(3) सीआरपीसी थाना बांसडीह से सम्बन्धित वारण्टी बिट्टू साहनी पुत्र चन्द्रमा साहनी निवासी वलुआ केवटलिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 36 वर्ष को समय 10.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार वारण्टी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सूरज पटेल,का0 दीपक निषाद, का0 मुकेश प्रजापति थाना बांसडीह जनपद बलिया ।

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap