Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:02 PM

प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी

पिपराइच, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

पिपराइच क्षेत्र के आराजी बनकट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीते रात्रि में ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान की चोरी हो गई है । मंगलवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपए का सामना चोरी हो गई है ।गत 6 अगस्त को परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के रोशनदान को काटकर दाखिल हुए चोरों ने उसमें रखा छोटा गैस सिलेंडर व आधा हार्स पावर का विद्युत मोटर व राशन चोरी हो गया था । ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सरिता देवी, प्रधानाध्यापक वीके श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना त्रिपाठी व विद्यालय के समस्त शिक्षकों की ओर से संयुक्त हस्ताक्षरित तहरीर थानाध्यक्ष पिपराइच को देकर बताया कि कुछ संदिग्ध बेवजह विद्यालय के इर्द-गिर्द अक्सर मंडराते रहते हैं ।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap