Tranding
Fri, 27 Feb 2026 01:39 PM
अपराध / Aug 11, 2025

सेक्स रैकेट का भण्डाफोर सेक्स रैकेट संचालिका सहित 02 लड़के व 02 औरतें गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम अमरुतिया में सेक्स रैकेट संचालिका मीरा देवी को गिरफ्तार किया गया जो अपने घर पर सेक्स रैकेट चला रही थी। संचालिका के घर पर 02 लड़के व 02 औरतें पकड़ी गयीं जिनके पास से निम्नानुसार आपत्तिजनक सामग्री कमरे से बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर प्र0नि0 कोतवाली की फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 447/2025 धारा 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधि0 1956, पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करायी गई।

बरामद सामग्री में निरोध 09 अदद, 03 अदद शक्ति वर्धक टेबलेट मैनफोर्स, 02 अदद बीयर की खाली केन, 03 अदद मोबाइल सेट, शहजादे उपरोक्त के पास से 600/- रु0, मुख्तार उपरोक्त के पास से 510/- रु0, तथा सेक्स रैकेट संचालिका मीरा निषाद उपरोक्त के पास से 1900/- रु0 बरामद ( 8 ). एक अदद एक्टिवा स्कूटी UP57AR3408 भी बरामद हुआ।

अभियुक्त शहजादे पुत्र अकरम निवासी बेलभरिया टोला खपरडीकवा उर्फ विजयनगर थाना चौक जनपद महराजगंज उम्र करीब 18 वर्ष, मुख्तार पुत्र अवसान अली नि0 बेलभरिया टोला खपरडीकवा उर्फ विजयनगर थाना चौक जिला महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष, सरोज पत्नी रमेश शर्मा निवासी रामपुर थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र करीब 35 वर्ष, नगीना पत्नी राजकुमार निवासी गोपाला थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 41 वर्ष और मीरा निषाद पत्नी गंगा सागर निवासी अमरूतिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र करीब 38 वर्ष (सेक्स रैकेट संचालिका) को अमरुतिया से करीब 02.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्र0 नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 अरुण कुमार सिंह,उ0नि0 शरद कुमार, उ0नि0 नितेश कुमार, म0उ0नि0 ज्योति राय, हे0का0 अनूप कुमार, हे0का0 बबलू कुमार गौड़, का0 मनीष यादव, का0 अमरेश यादव, का0 राजन कुमार, म0आ0 साधना चौबे, हे0का0 चन्द्रप्रकाश, का0 दुर्गेश कुमार शामिल रहें।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap