Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:00 AM
अपराध / Jul 29, 2025

महापौर,गरिमा देवी शिकारिया व भोजपुरी गायिका,अनुपमा यादव बेतिया कोर्ट में सदेह हुई उपस्थित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय व्यवहार न्यायालय में, बेतिया नगर निगम के महापौर गरिमा देवी शिकारिया,और भोजपुरी गायिका,अनुपमा यादव सदेह न्यायालय में पेश हुई।संवाददाता को न्यायालय के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि चुनावआचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में इन दोनों की उपस्थिति हुई है,दोनों ने न्यायालय से बीते 27 सितंबर 2022 तथा 3अगस्त 2024 को मिले जमानत को कंफर्म करने की गुहार लगाई। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश होने के लिए सम्मन निर्गत किया था। जिलाअभियोजन पदाधिकारी, अवधेश प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 696/22 दर्ज किया है दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी  के न्यायालय मेंआरोप पत्र भी समर्पित किया गया है,उसके बाद न्यायाधीश ने न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सम्मन निर्गत किया था। 

विदित हो कि 22 सितंबर 2022 को नगर निगम के चुनाव के दौरान उम्मीदवार, गरिमा देवी शिकारिया के पक्ष में रोड शो निकाला था,रोड शो में भोजपुरी गायिका, अनुपमा यादव भी शामिल थी तत्कालीन राजस्व अधिकारी, मोहित राज ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap