Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:25 PM

समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

तुषार गांधी की प०चंपारण की संभावित यात्रा 12 जुलाई की तैयारी के लिए पूर्व में 18 जून को रिक्शा मजदूर सभा भवन,बेतिया की बैठक में गठित समन्वय समिति की मिटिंग,प्रो समशुल हक के आवास,मंशा टोला बेतिया पर 22 जून की शाम पांच बजे सम्पन्न हुई। बैठक में जो निर्णय लिया गया,वह निम्न है 1.भितिहरवा में सभा का इंतजाम- मंच, माईक, कुर्सी, पानी आदि एवं अतिथियों के नाश्ते की जवाबदेही भाकपा (माले) की होगी।

2.वृन्दावन आश्रम (कुमारबाग, चनपटिया) में उपर्युक्त सभी की जवाबदेही संयुक्त तौर पर कांग्रेस और भाकपा की होगी।

3.बेतिया में उपर्युक्त सभी जवाबदेही लोक संघर्ष समिति और माकपा की होगी।

बैठक प्रो० समशुल हक की अध्यक्षता में हुई।अध्यक्ष ने कहा कि हमें यथाशीघ्र यात्रा के रास्ते में सम्पर्क करना चाहिए। माले की युवा शाखा के जिला अध्यक्ष,फरहान रज़ा ने 11 जुलाई की शाम को नरकटियागंज पहुंचने वाले अतिथियों के ठहराव व भोजन का इंतजाम सहर्ष स्वीकार किया।

आज की बैठक में, जिन लोगों ने शिरकत की उन में,चांदसी यादव (माकपा),अमानुल हक़ (पत्रकार),अनिल कुमार मंडल (लोक संघर्ष समिति), आलमगीर हुसैन (भारत जोड़ो अभियान )फरहान रज़ा (भाकपा-माले)और पंकज (लोक संघर्ष समिति )शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap