Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:09 PM

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ रहने का दिया गया संदेश

धनंजय शर्मा

बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21.06.2025 को मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर, नोडल IAS बलकार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीरलोरिक स्टेडियम मे जनपद के समस्त अधि0/कर्मचारीगण के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया एंव योग के फायदें व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

आज पूरे विश्व में भारत की इस अमूल्य विरासत का सम्मान हो रहा है, योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि करता है। यह आत्म-खोज, आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। योग न केवल हमें अनुशासन और संतुलन सिखाता है, बल्कि जीवन को भी दिशा देता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त अधिकारीगण द्वारा सम्मलित होकर योगाभ्यास किया गया ।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बलिया के समस्त थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया एंव योग के फायदें व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap