Tranding
Fri, 24 Apr 2026 12:24 AM

एक विवाहिता का कथित रूप से गला दबाकर की गई हत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक विवाहिता की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के वृतिटोला ध्गगड़टली वृतिटोला की बताई गई है।मृतिका की पहचान श्याम धनगढ़ की पत्नी,सरस्वती देवी,उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष का उसका पति उसे पिछले 7 सालों से बच्चा नहीं होने की वजह से प्रताड़ित कर रहा था। घटना का खुलासा कब हुआ जब पति श्याम धनगढ़ शव लेकर हासिल थाना क्षेत्र के आईटीआई धनगढ़ टोली पहुंचा,जहां अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी,मृतिका सरस्वती देवी की बहन रेखा देवी को सूचना मिली कि उसकी बहन की तबीयत बिगड़ गई है,श्याम ने रात में फोन करके बताया कि पत्नी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है,बाद में उसकी मौत की सूचना प्राप्त हुई,जब परिजन आईटीआई धांगर टोली पहुंचे तो वहां अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान शव को नहलाया जा रहा था, इसी दौरान रेखा ने बहन की गर्दन पर गला दबाने का स्पष्ट निशान देखा,इसके बाद परिजनों ने फौरन पुलिस को सूचना दी,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

India khabar
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap