बेसिक स्कूलों में पर्यावरण दिवस पर एक पौधा मां के नाम लगाने का चलाया गया अभियान।
मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
बेसिक स्कूलों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को एक पौधा मां के नाम लगाने का अभियान चलाया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय भटौली पर बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र और ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी के अगुवाई में विद्यालय में कम से कम 70 पौधे रोपें गएं।
उन्होंने कहा कि परिषद के विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा मां के नाम से लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत इसको गति दी जा रही। हर विद्यालय में कम से कम 70 पौधे रोपे जाने की अपील है। ऐसे में विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे समर कैंप के दौरान भी पौधे लगाने का व्यापक अभियान चलाया जाए और सोशल मीडिया के माध्यम से इसके प्रति जागरूकता की जाए। बीईओ के नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू, तुलसीपुर और अतियां के साथ कुसौना खुर्द, टड़वा, समोगर, कांटी, परसा पांडेय, सांड़ें समेत कई विद्यालयों में बच्चों को पेड़ों का महत्व समझाया। उन्हें बताया गया कि पेड़ ऑक्सीजन देने के साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करते हैं। जिला प्रशिक्षण समन्वयक नवीन श्रीवास्तव ने
बच्चों को पेड़ों की देखभाल के तरीके बताए। साथ ही उन्हें पारिस्थितिकी में पेड़ों के योगदान की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागी। विद्यार्थियों ने प्रकृति, पर्यावरण से संबंधित उद्धरणों के साथ कलाकृतियाँ बना कर खूबसूरती से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कमलेश चंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद इकबाल, सरवरे आलम, अब्दुर्रहमान, जुबेर अहमद अंसारी, विकास कुशवाहा, सुरेशचंद्र, अब्दुलगनी खान समेत कई मौजूद रहे।