Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:28 PM
राजनीति / May 27, 2025

शोषित समाज दल ने तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह का किया शुभारंभ।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के अत्यंत सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर शोषित समाज दल ने तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह का शुभारंभ फीता काटकर किया। दल के प्रखंड संयोजक डॉ रामस्वरूप प्रसाद की अध्यक्षता में तथागत बुद्ध की 2586वीं जयंती का शुभारंभ करते हुए शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह ने कहा कि बुद्ध के दर्शन के आधार पर विश्व के जिन देशों ने शासन व्यवस्था को स्थापित किया वह आज काफी समृद्ध एवं शांतिप्रिय देश के रूप में स्थापित हैं। ठीक इसके विपरीत जिन देशों ने उनके मार्गों का पालन नहीं किया वह देश आंतरिक कलह से विकास के क्षेत्र में पिछड़ता चला गया। उन्होंने महामना बुद्ध के करुणा, शील एवं प्रज्ञा का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इसी सिद्धांतों व विचारों के बल पर बुद्ध का दर्शन पूरे विश्व में फैला है।आज से प्रारंभ होने वाले बुद्ध जयंती समारोह आगामी तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रम के साथ जारी रहेगा। इस दौरान जाने-माने मानववादी गीत व संगीतों के प्रचारक सृजन टीम द्वारा लगातार कार्यक्रम प्रस्तुत कर बुद्ध, डॉ आंबेडकर ,शहीद जगदेव प्रसाद सरीखे महापुरुषों के जीवन पर आधारित गीत के माध्यम से जन जागृति कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दल के सक्रिय नेताओं में प्रांतीय मंत्री रामविलास प्रसाद ,राष्ट्रीय समिति सदस्य मुकेश प्रसाद अर्जक, जिला संयोजक अशोक कुमार ,इमामगंज प्रखंड कोषाध्यक्ष अशोक मंडल, तर्कशील सोसायटी के सतपाल सिंह चंद्रवंशी, उपेंद्र प्रसाद ,रामस्वरूप प्रसाद, रामवृक्ष प्रसाद ,वीरेंद्र कुमार अर्जक आदि प्रमुख लोग शामिल रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap