Tranding
Sat, 30 May 2026 11:38 AM

गर्भवती शिक्षिका का इलाज के दौरान मौत,शिक्षकों ने जताया शोक।

विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवां में तैनात शिक्षिका सोनम गुप्ता की मौत इलाज के दौरान हो गई है।मृतक शिक्षिका बीते शनिवार को अपनी ड्यूटी पूरी कर इलाज हेतु बनारस गई थी।वह यूपी के इलाहाबाद की रहने वाली थी तथा टीआरपी 2 में बीते 8 माह पूर्व यहां योगदान दी थी।वह गृह विज्ञान की शिक्षिका थी।बताते हैं कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में कड़ी ड्यूटी के कारण गर्भवती शिक्षिका को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ी हैं। कड़ी ड्यूटी के कारण शिक्षिका को अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को देखभाल को नजरअंदाज करना पड़ रहा था जिससे गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। बाद में इलाज के दौरान उक्त शिक्षका की भी मौत हो गई।इधर आज शिक्षिका की मौत की खबर सुनकर शिक्षा जगत में शोक छा गया। विद्यालय व आसपास के विद्यालयों में शिक्षकों ने मृतक शिक्षिका के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।शोक प्रकट करने वालों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सियाराम दास, राजकुमार ठाकुर, सुमित कुमार, मुकेश कुमार ,प्रेम कुमार,विकास कुमार,राहुल कुमार,पुनीत कुमार, नवीन भारती,फरहा नाज,मो. मंजूर आलम,मालती कुमारी, बबिता कुमारी,सौरभ कुमार, प्रीति कुमारी आदि प्रमुख हैं।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap