Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:47 AM
शिक्षा / May 22, 2025

पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लां में अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पंडित भृगु नाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लां ,बड़हलगंज, गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ अभिषेक पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए जैव विविधता का होना आवश्यक है। इस धरा पर जीवन की विविधता आवश्यक है। सभी जीव जन्तुओं और वनस्पतियों को संरक्षित करना ही जैव विविधता को बनाए रख सकता है। पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जैव विविधता की उपयोगिता प्रासंगिक है। कालेज के मुख्यनियंता चन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत् विकास इस वर्ष की जैव विविधता दिवस की थीम रखी गई है।जो यह दर्शाता है कि सतत् विकास के लिए प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। बिना प्रकृति के संरक्षण के हम सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकते। पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने के लिए जैव विविधता को संरक्षित किया जाना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर फकरुद्दीन ने कहा कि जैव विविधता इस पृथ्वी पर पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का आधार है। असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मानव को सदैव ही स्वस्थ पर्यावरण को बनाये रखने के लिए तत्पर रहना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रितीश कुमार तिवारी ने कहा कि जैव विविधता प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम का संचालन सूर्यांश कौशिक विजयालक्ष्मी मिश्रा ने किया। जिसमें अंतिमा पाण्डेय,शिखा सिंह, विकास शर्मा,नीखिल, सरफराज अन्सारी, आनन्द द्विवेदी आदि ने अपने विचार साझा किए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap