Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:15 AM

घर में सो रही छठव्रत महिला की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बेलबाग बंगाली कॉलोनी में घर में सो रही छठवर्ती महिला का धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। मृतक संध्या घाट पर अर्घ्य देकर अपने घर आकर सो रही थी, उसी समय उसका धारदार हथियार थे हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया। अपराधी घर के छत पर से उतरकर नीचे घर में घुसकर महिला की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। मृत महिला की पहचान मधुबाला देवी के रूप में की गई है,उसके कमरे के बगल में उसका पति और उसके बच्चा सोए हुए थे।घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया सदर एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि छठव्रति महिला की धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया,इसके लिए एफएसएल की टीम के साथ डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति सामने आएगी।आखिर क्यों,किस कारणवस हत्या की गई है,यह जांच का विषय है।जांच रिपोर्टआने के बाद ही वस्तुस्थिति सामने आ पाएगी।सदर एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap