Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:47 PM

एटीएम कार्ड के जरिए बैंकों से फ्रॉड कर पैसा निकालने वाले चार अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

जिले में एटीएम कार्ड के जरिए बैंकों से फ्रॉड कर पैसा निकालने वाले चार अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड को हल्दी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ के दौरान एक को पैर में गोली लगी है। 

  घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि कुछ लोगों का गिरोह एटीएम कार्ड बदलकर जिले में बैंकों से पैसे निकालने में सक्रिय है। 

  हल्दी थाना पुलिस द्वारा बुधवार रात्रि गस्त के दौरान इन फ्राडों के बारे में मुखबिर की सूचना के बाद हृदयाचक तिराहे से पीपा पुल जाते हुए संदिग्ध आई- 20 हुंडई कार को रोका गया तो कार सवार चारों संदिग्ध व्यक्तियों ने कार रोक कर भागने का प्रयास किया और उन चारों में से एक ने पुलिस पर अवैध असलहे से फायर झोक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा गोली चलाई गई जिसमें बच्चा लाल पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र महतो उम्र 27 वर्ष निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी बिहार को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथियों साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढी या दरियारपुर थाना पिपरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण )बिहार बरियारपुर थाना पियरा कोठी जिला मोतिहारी( पूर्वी पंचरण) चंपारण बिहार मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो और लाल बहादुर लाल बाबू महतो पुत्र श्रवण महतो दोनों निवासी पंडितपुर थाना पिपरा कोठी जिला मोतिहारी( पूर्वी चंपारण) बिहार को हल्का बल प्रयोग करते हुए हिरासत में ले लिया गया। 

  गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, विभिन्न बैंकों के 63 एटीएम कार्ड, 5200₹ नगद और एक आई 20 हुंडई कार बराबर की गई। गिरफ्तार अभियुक्ततों ने बताया कि वह भोले भाले लोगों के एटीएम कार्ड लेकर फ्रॉड करके उनके खातों से पैसा निकाल लेते हैं उन्होंने बताया कि वह बलिया सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों व दिल्ली में यह काम करते हैं। इन अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली व अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमे की भी दर्ज हैं। 

  गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध हल्दी थाने में विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।  

 गिरफ्तार मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह, उपनिरीक्षक कुलजीत, उप निरीक्षक औरंगजेब खान, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रितेश सिंह हेड कांस्टेबल शिव शंकर यादव, हेड कांस्टेबल राजेश पाल, कांस्टेबल भोपाल और कांस्टेबल महेश भट्ट शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap