Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:32 AM

बेल्थरा रोड क्षेत्र के खंदवा गांव में 16 अप्रैल को भारत रत्न सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

बलिया जिले के खंदवा गांव में 16 अप्रैल 2025 को प्रातः 9 बजे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है। 

भव्य अनावरण समारोह में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

यह समारोह न केवल सरदार पटेल के योगदान को याद करने का अवसर होगा, बल्कि क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी साबित होगा।

जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में कई दिग्गज हस्तियों और बड़े-बड़े कलाकारों के शामिल होने की संभावना है, जो इसे और भी आकर्षक बनाएगा। स्थानीय प्रशासन और आयोजकों ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मूर्ति अनावरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। 

आपको बता दें कि खंदवा गांव में क्षेत्रीय जन सहयोग से अखंड भारत के निर्माण में 562 रियासतों को जोड़ कर अखंड भारत की परिकल्पना को अपनी नीतियों से साकार करने वाले शिल्पकार की आदम कद प्रतिमा लगाई जा रही है। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा और उनकी यह मूर्ति आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान और समर्पण की याद दिलाएगी। आयोजन में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें स्थानीय निवासी, सरकारी अधिकारी और देश भर से आए मेहमान भाग लेंगे।

यह समारोह न सिर्फ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास और एकता के प्रतीक के रूप में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस समारोह में सरदार पटेल के योगदान को याद किया जाएगा।तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बेल्थरा रोड, बलिया और प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है जिससे यह आयोजन यादगार बन सके।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap