Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:09 AM

युवक की गला काटकर हत्या,शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका हुआ मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय बानूछप्पर ओ पी के लक्ष्मीनगर में एक युवक का गला काटकर हत्या कर दी गई है,साथ ही उसके शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया है। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर रात 2:00 बजे स्टेशन के पास बिजली पोल पर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,सदर एसडीपीओ, महताबआलम ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया में युवक की मौत ट्रेन से कटने से लगता है। इन्होंने आगे बताया के शो की पहचान नहीं हो सकी है इसका फोटो सभी थानों को भेजा गया है पहचान होती ही पोस्टमार्टम करा कर उसके संबंधियों को दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इस युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुई है या हत्या की गई है। बानूछप्पर ओ पी के दो दरोगा,रवि कुमार और सर्वेश यादव ने घटनास्थल पर जाकर मृतक केशव को देखा,मृतक के शव के पासअलग से सर रखा हुआ था,जिससे पता चलता है कि गर्दन रेत कर सर को अलग कर दिया गया था।

Karunakar Ram Tripathi
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap