Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:26 PM

अब बच्चों को भी पुलिस पढ़ाएगी कानून का पाठ

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक थाना परिसर में एक स्वयं सेवी संस्था एवं भारत सरकार के संयुक्त पहल पर बहुत तेजी से बाल मित्र कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है ।अब बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है बच्चे अब पुलिस के करीब आकर कानून एवं पुलिसिया व्यवहार को नजदीक से जानेंगे एवं समझेंगे जिससे उनके मन से पुलिसिया भय निकल सके ।

जनपद भर के थानों में पुलिस मित्र कक्ष स्थापित किया जा रहा है।इसके अंतर्गत बच्चे बिना किसी संकोच के अपनी समस्या पुलिस को बता सकेंगे और स्थानीय पुलिस उनकी हर संभव मदद करती रहेगी ।थानाध्यक्ष राम चरन सरोज ने बताया कि समाज बच्चों को अक्सर पुलिसकर्मियों से दूर रहने की चेतावनी के साथ पुलिस से डराती रहती थी लेकिन अब हमलोग बच्चों को अपने पास बुलाकर उनके मन से डर को निकालते हुए उन्हें उनकी संभावित समस्याओं से निजात दिलाएंगे ।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap