Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:58 PM

अर्जक संघ का जिला सम्मेलन बोधगया में कराने का निर्णय।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

मानववादी संगठन अर्जक संघ की जिला संयोजन समिति की बैठक स्थानीय गांधी मंडप में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो.रामकृष्ण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ का गया जिला सम्मेलन आगामी 6 एवं 7 मई 2023 को बोधगया में आयोजित की जाएगी।इसकी सफलता के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों,गांव ,कस्बों व बाजारों में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मौजूद संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अर्जक संघ की संस्कृति एवं मानववादी संस्कृति पर आधारित व्यवस्था की स्थापना के लिए कृत संकल्प है। संघ समता व वैज्ञानिक आधार पर विचारों एवं मूल्यों को तेजी से प्रचार प्रसार कर रहा है। इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रहलाद राय, जगदीश यादव,विनोद विरोधी, राम कृष्ण अर्जक, देवनंदन प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद ,रामस्वरूप प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद ,डॉ राजकुमार बौद्ध, जितेंद्र कुमार मेहता ,अविनाश कुमार ,राजनंदन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद ,रजनीकांत रवि आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap