Tranding
Fri, 29 May 2026 03:20 AM

डॉ आदित्य कुमार अंशु के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" का वृंदावन में हुआ पुनः विमोचन

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

भारत नेपाल साहित्य सांस्कृतिक महोत्सव -2025 के तत्वावधान में 21 से 23 मार्च तक गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन मथुरा में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार 'अंशु' की भोजपुरी काव्य संग्रह 'आइल बसंत' का पुनः विमोचन किया गया। 

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में उपस्थित साहित्यकारों ने डॉक्टर आदित्य कुमार 'अंशु' के भोजपुरी संग्रह "आइल बसंत" की सराहना की। इस अवसर पर देश-विदेश के कई नामचीन साहित्यकार मौजूद रहे। 

सांस्कृतिक महोत्सव का संचालन ममता नेपाल ने किया जबकि स्वागत भाषण डॉ० के. के. शर्मा ने दिया। 

इस कार्यक्रम में उमेश चंद्र शर्मा, पद्मनाभ गोस्वामी, डॉ० देवी पंथी, महेश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित साहित्यकारों/कवियों ने डॉ० अंशु के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" का विमोचन किया। कार्यक्रम में डॉ० अंशु को नेपाल के कुलपति डॉ० घनश्याम 'परिश्रमी' द्वारा "ब्रज शिरोमणि" सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap