Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:58 PM

रास्ते के विवाद में हुई चाकू बाजी,चार घायल, प्राथमिकी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड,न्यू कॉलोनी में रात को 12 फीट रास्ते के विवाद में चाकू से हमला कर एक परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया गया है। जख्मी रोहित,कुमार,उम्र 27 वर्ष,मुकेश कुमार,43 वर्ष, मुकेश की बेटी,अपर्णा कुमारी 19 वर्ष,छोटा भाई,राहुल तिवारी 40 वर्ष का इलाज मेडिकल कॉलेजअस्पताल में चल रहा है। रोहित की स्थिति गंभीर है,मुकेश तिवारी व अर्पणा कुमारी पर चोट लगी है,अन्य ज़ख्मियों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना में प्रयुक्त खून लगे चाकू को घर से बरामद किया गया, मामले मेंआशीष राजन सिंह सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap