Tranding
Sat, 28 Feb 2026 08:02 AM

टैगोर स्कूल में जयंती के अवसर पर याद किये गये सुप्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु

रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

शहर के वैशाली जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में मेदनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में सुप्रसिद्ध साहित्यकार रेणु जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सबसे पहले सभी उपस्थिति लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।स्कूल के निदेशक और मानवाधिकार के लिए चर्चित पत्रकार एवं शिक्षाविद डॉक्टर शशि भूषण कुमार ने कहा कि फणीश्वरनाथ रेणु प्रसिद्ध हिन्दी कथाकार थे।वे आंचलिक कथाकार के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने ग्रामीण जीवन का गहन चित्रण किया। उनकी लेखन-शैली में जादुई सा असर था।बिहार की धरती में जन्मलेनेवाले और वसनेवाले लोग के लिए यह गौरव की बात है कि ऐसे महान लेखक और स्वतंत्रता सेनानी हमारे बिहार के थे।आगे उन्होंने कहा रेणु जी की उपन्यास मैला आंचल,परती परिकथा,जुलूस,पलटू बाबु रोड,कितने चौराहे सहित कई चर्चित संस्मरण और कहानियां भी लोगों के दिलों और दिमाग में छाये रहते हैं।रेणु जी का मैला आंचल के लेखक है,इसे प्रेमचंद के गोदान के बाद सबसे महत्त्वपूर्ण हिन्दी उपन्यास माना जाता है।कार्यक्रम का संचालन कुंदन कुमार ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुष्मिता सिन्हा,रेणु शर्मा,रूबी कुमारी,शबनम खानम,नेहा कुमारी,सुप्रिया कुमारी,जुली कुमारी,विधि ठाकुर एवं मुस्कान कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थिति थे।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap