Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:01 AM

शिक्षा से ही राष्ट्र व समाज का होता है विकास- जयमंगल कन्नौजिया

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक अंतर्गत केवलापुर कला वार्ड स्थित जीएसपी कान्वेंट में जीएसपी महोत्सव शुक्रवार को देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजनीतिक सदस्यों संग अधिकारी एवं अभिभावक सम्मिलित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात तक आनंद उठाए ।

शुक्रवार को शाम चार बजे से आयोजित इस महोत्सव में जनपद के प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन एवं गोरख पाण्डेय ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र व समाज की धरोहर हैं जिनको भली भांति बेहतर शिक्षा व संस्कार की आवश्यकता है।इनको शिक्षित करने से आधुनिक भारत का सपना साकार होगा ।

इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे आने वाले कल हैं इनकी सुरक्षा एवं इनमें हमारी सभ्यताओं के आगे बढ़ाने हेतु इनमें संस्कार लाना आवश्यक है ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार सहित थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज ,प्रबंधक रजनी जायसवाल,निदेशक राजकुमार जायसवाल,प्रबंधक सुमन चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap